पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी पंड़ित शुक्ल को किया नमन

Spread the love

रूद्रपुर। आजादी की लड़ाई एवं तराई को बसाने में पंडित राम सुमेर शुक्ल का योगदान नहीं भुलाया जा सकता। उक्त वक्तव्य तराई के संस्थापक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपनी श्रद्धांजलि देते हुए जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने व्यक्त किये।

तराई के संस्थापक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल  की 40वी पुण्यतिथि के अवसर पर जिलाधिकारी उदय राज सिंह, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, उपजिलाधिकारी किच्छा कौस्तुभ मिश्रा, नगर आयुक्त नरेश दुरगापाल ने सैकड़ो लोगों के साथ उनकी प्रतिमा स्थल निकट बस स्टैंड पर उनकी पंडित रामसुमेर शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर अपनी श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने कहा कि देश की आजादी के संग्राम में प्रखर सेनानी पं राम सुमेर शुक्ल ने आजादी के बाद तराई को बसाने का महान कार्य किया। लाहौर अधिवेशन में जिन्ना के द्विराष्ट्रवाद का खुले मंच से विरोध कर छात्रों के अंदर राष्ट्रवाद का अलख जगाने का कार्य किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि तराई के संस्थापक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे एवं 1944 से 46 में अखिल भारतीय छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अंग्रेजों के विरुद्ध छात्र क्रांति का नेतृत्व किया, 1949 में तत्कालीन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आ“वान पर नैनीताल के तराई में भारत-पाकिस्तान के विभाजन से आए हिंदू, सिख परिवारों एवं उत्तर प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को बसाने का कार्य किया तथा सन 1978 में उनकी मृत्यु के पश्चात पंडित राम सुमेर शुक्ल की राष्ट्र भक्ति एवं देश प्रेम के कारण स्वतंत्रता सेनानियों की मांग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने रुद्रपुर में उनके आदमकद प्रतिमा स्थापित की जिसका अनावरण तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी ने किया। उनकी स्मृति मे मार्ग का नाम, राजकीय इंटर कॉलेज का नाम तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर का नाम तत्कालीन प्रदेश सरकार ने रखा।राम सुमेर शुक्ला स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉक्टर केदार सिंह शाही, प्रदेश मंत्री भाजपा विकास शर्मा, प्रदेश सहसंयोजक भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ भारत भूषण चुघ, पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मृति न्यास के अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिला संयोजक आईटी प्रकोष्ठ मोहन तिवारी ने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के साथ पंडित राम सुमेर शुक्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्व0 पंडित राम सुमेर शुक्ल की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विद्यालय की प्रधानाचार्य महिमा जोशी के साथ किया। कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में इस अनिल चौहान, धर्मराज जायसवाल, बलजीत गाबा, राम प्रकाश गुप्ता, अजीत पाठक, अनुज पाठक, कृष्णा कान्हा तिवारी, ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा, अजय साहनी, वीरेंद्र यादव, धीरज सिंह, संजय ठुकराल, इफ्तार मियां, गोल्डी गोरिया, संदीप अरोड़ा, दीपक मिश्रा, सुनील शुक्ला, शेर सिंह, महेंद्र पाल, चंद्रसेन कोली, संगीता शुक्ला, शशि शुक्ला, फरजाना बेगम, सुरेंद्र चौधरी, अरुण दीक्षित, पिंकी डिमरी, दीपा राय, आरती दुबे, लता सिंह, हीरा सरकार, मुकेश कोहली, राजेश कुमार कोहली, आशीष शुक्ला, मनीष शुक्ला, सचिन शुक्ला, राजेश तिवारी,अखिलेश यादव, रविकांत वर्मा, घनश्याम पांडे, राम कुमार पांडे, चंदन जायसवाल, दिनेश शर्मा, नीरज खुग्गर, रामू चतुर्वेदी, कविता मान, सुनीता गंगवाल, मधु गुप्ता, करुणा तिवारी, छात्र संघ अध्यक्ष कमलचंद जोशी, पूर्व सचिव रोहित भट्टð, चंदन भट्टð, रामकुमार पांडे, सुरेश पांडे, सुरेश पांडे, शिवम ओझा, मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, सोशल मीडिया प्रभारी पवन दुबे, भारत मिश्रा, नरेंद्र ठकराल, राज गगनेजा, संजीव पांडे, ऋषिकेश सिंह, शिवकुमार यादव, जितेंद्र गौतम, हरेंद्र मान, बृजेश लोधी, गौरी शंकर समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर सिडकुल स्थित डाबर इंडिया लिमिटेड में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक के तत्वावधान में आयोजित…

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ और ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है