जिलाधिकारी एवं नगर निगम प्रशासन ने  निगम के अधिकारियों की बैठक ली

Spread the love

रुद्रपुर। जिलाधिकारी एवं नगर निगम प्रशासन उदयराज सिंह ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुँचकर निगम के अधिकारियों की बैठक ली तथा विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकताओं में आर्थिक रूप कमजोर व्यक्तियों की 50 वर्ग मीटर तक की नजूल भूमि को फ्री-होल्ड कराना, निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सही रखने के साथ ही सैनिटाइजेशन कार्य कराना है। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि भविष्य में सॉलिड वेस्ट का निस्तारण सुरक्षित स्थानों पर हो, सॉलिड वेस्ट निस्तारण के लिए दो स्थान चिन्हित किये जाये जिसमें प्रत्येक स्थान का रकबा एक हेक्टेयर से कम न हो, आवागमन हेतु सुगम हो और आस-पास 100 मीटर की दूरी पर आबादी न हो या आबादी क्षेत्र से दूर हो। ऐसी भूमि की उपलब्धता न होने की दशा में किराये पर भूमि लेने के लिए विज्ञापन जारी करने के निर्देश नगर आयुक्त को दिये।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि कर्मचारी तथा अधिकारी जनहित में और अधिक तत्परता से कार्य करते हुए जन सेवाएं समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, सैनिटेशन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनता को और अधिक बेहतर सुविधाएं तथा सफाई व्यवस्थाएं मिलें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर अति आवश्यक कार्य निर्धारित करते हुए कार्य किये जाये। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निगम निगम कार्यालय में विभिन्न पटलों के निरीक्षण के दौरान महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को दिये। बैठक में नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल ने निगम के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था, जीआईएस सर्वे, जीआईएस मैप सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप नगर आयुक्त क्षिप्रा, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, दीपक गोस्वामी, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप