वन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन प्राचीन नादिया खत्ता मंदिर के महंत से अभद्रता और झोपड़ी क्षतिग्रस्त करने का आरोप  

रुद्रपुर। टांडा वन क्षेत्र में स्थित प्राचीन नादिया खत्ता मंदिर में रह रहे साधु के साथ मारपीट करने वाले वन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को ले कर आज हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रभागीय वन अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और मारपीट करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष भुवन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आये लोगों का कहना है कि टांडा जंगल क्षेत्र में प्राचीन नादिया धाम मंदिर स्थित हैं। यहां पर महंत नागा बाबा मंगल भारती पिछले कई वर्षों से मंदिर को संचालित कर रहे हैं। मंगल भारती का आरोप है कि 30 नवम्बर की रात को वन विभाग के कुछ कर्मी शराब के नशे में उनके पास पहुंचे और उन्होंने अभद्रता गाली गलौज करते हुए उनका थैला छीन लिया जिसमें कुछ पैसे भी थे। वनकर्मियों ने उनकी झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त की। आपत्ति जताने पर हाथापाई भी की गयी और सुबह तक मंदिर खाली करने की धमकी दी। श्री बिष्ट ने बताया कि पूरे मामले को वन विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिये जाने के बावजूद अभी तक आरोपी वन कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आज हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित के साथ प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और मारपीट करने वाले वन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों का कहना था कि वन कर्मियों ने मंदिर में रह रहे साधु के साथ अभद्रता कर हिंदू समाज की भावनाओं का अनादर किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष अनमोल शर्मा, हिंदू युवा वाहिनी के कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष नवीन भट्ट, हंस पाण्डे, अजय सिंह, छेदा सिंह, पारस भंडारी, भगत सिंह धामी, सतपाल लोधी, जीतू शर्मा, गोविंद सिंह नयाल, अजय सिंह, डा. प्रेम जी, नवनी राम राजपूत, दीपक यादव आदि समेत कई लोग मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान