अपील पर छूटा आरोपी, पूर्व पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी

Spread the love

रुद्रपुर – नमाजी पिटाई का मामला गरमाने लगा है। जहां एक दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाने के बाद नामजद अभियुक्त अटरिया मंदिर कमेटी प्रबंधक की पूर्व पत्नी ने भी पूर्व पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अधिवक्ता पूर्व पत्नी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसका पहला पति उसकी हत्या करवा सकता है,क्योकि वह हत्या प्रकरण में सजायाफ्ता है और अपील याचिका पर बाहर है। आरोप था कि आरोपी ने देर रात्रि फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

थाना दिनेशपुर की रहने वाली अधिवक्ता सरिता सक्सेना ने बताया कि उसकी शादी अटरिया या मंदिर कमेटी के प्रबंधक अरविंद शर्मा के साथ हुई थी। कुछ समय बाद अरविंद ने पुर्न विवाह कर लिया और वह अलग रहकर अपनी जीविका चलाने लगी। आरोप था कि पूर्व पति हत्या के मामले में सजायाफ्ता है और अपीलीय जमानत पर रिहा है। बताया कि 25 फरवरी को जब पूर्व पति अरविंद ने एक बेबस दिहाड़ी मजदूरी करने वाले नमाजी को बेरहमी से पीटा और वीडियो वायरल हुई। तो उसके द्वारा सोशल मीडिया पर आकर अमानवीय व्यवहार की निंदा की थी। जिसको लेकर 25 फरवरी की रात्रि साढ़े दस बजे नामजद अभियुक्त पूर्व पति अरविंद की कॉल आती है और सरेआम गोली मारकर हत्या करने की धमकी देता है। शिकायतकर्ता का कहना था कि कॉल रिकार्डिग में पूर्व पति शासन-प्रशासन के अलावा न्यायालय के खिलाफ भी अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था। सरिता सक्सेना का आरोप था कि अटरिया मंदिर कमेटी के प्रबंधक एवं पूर्व पति अरविंद एक आपराधिक किस्त का है और कभी भी उसकी हत्या करवा सकता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डिजिटल साइन घोटाला गरमाया, बेहड़ बोले– न्याय न मिला तो आमरण अनशन

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। -किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने एक बार फिर भाजपा नेता एवं प्रधान पति गफ्फार खां के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बताया कि जो प्रधान पति हथियार सप्लाई…

    सामूहिक दुष्कर्म कांड का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी समेत तीन दबोचे गए

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-22 फरवरी को महिला के साथ हुए गैंगरेप की घिनौनी वारदात को पर्दाफाश करते हुए कोतवाली पुलिस ने जहां देवर सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डिजिटल साइन घोटाला गरमाया, बेहड़ बोले– न्याय न मिला तो आमरण अनशन

    डिजिटल साइन घोटाला गरमाया, बेहड़ बोले– न्याय न मिला तो आमरण अनशन

    सामूहिक दुष्कर्म कांड का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी समेत तीन दबोचे गए

    सामूहिक दुष्कर्म कांड का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी समेत तीन दबोचे गए

    अपील पर छूटा आरोपी, पूर्व पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी

    मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली की बड़ी पहल: बरेली में शुरू की ब्लड डिसऑर्डर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं*

    मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली की बड़ी पहल: बरेली में शुरू की ब्लड डिसऑर्डर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं*

    “हाथापाई के बाद भड़के शिक्षक, कार्रवाई की मांग

    “हाथापाई के बाद भड़के शिक्षक, कार्रवाई की मांग

    फिर सक्रिय हुए बाइक चोर, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

    फिर सक्रिय हुए बाइक चोर, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट