फिर सक्रिय हुए बाइक चोर, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

रुद्रपुर : थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस इतनी सुस्त हो चुकी है कि इलाके में चोर खुलेआम बाइक चोरियों की वारदात अंजाम दे रहे हैं। पुलिस को लगातार चुनौती देते हुए ऑटो लिफ्टर गिरोह ने दो बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार संजय नगर खेड़ा के रहने वाले विमल बाबू सक्सेना ने बताया कि वह इंडिया क्रेडिट कंपनी में काम करता है। रोजमर्रा की भांति 6 फरवरी को वह अपनी बाइक संख्या यूके-06 एबी-4582 को लेकर कार्यालय पहुंचा और बाइक बाहर लॉक कर खड़ी कर दी। थोड़ी देर बाद वापस लौटा तो बाइक चोरी हो चुकी थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।

दूसरी घटना में अशोक विहार फुलसुंगा निवासी अंकित कुमार ने बताया कि 19 फरवरी की रात्रि 11 बजे वह अपनी बाइक संख्या यूपी-22 एपी-3799 को लेकर बैंकट हॉल शादी समारोह में गया था। थोड़ी देर बाद वापस लौटा तो बाइक चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    खटीमा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई स्थित नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना…

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    रुद्रपुर  जगतपुरा के नितेश जौहरी हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे छठे आरोपित अमन प्रजापति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बरेली जिले…

    You Missed

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत

    जसपुर में जनगणना अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी, घर-घर पहुंचेंगे कर्मी

    नौ माह में 60 हत्याओं से दहला कुमाऊं, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा कत्ल

    जौलजीबी मेले के विवाद पर उत्तराखंड की गरमाई सियासत! बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पर साधा निशाना