कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को बदनाम करने की साजिश

Spread the love

रुद्रपुर । साढ़े चार साल के राजनीतिक पार्टी बनबास के बाद जैसे ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नई दिल्ली जाकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जाकर कांग्रेस पार्टी की जॉइनिंग कर ली थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक को तरह-तरह की फोटो एडिट कर बदनाम किया जाने लगा। तो पूर्व विधायक ठुकराल का पारा चढ़ा और सामाजिक प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाते हुए  कोतवाली में  तहरीर देकर कार्रवाई का मुद्दा उठाया।

बताते चले कि रुद्रपुर विधानसभा से दो बार के भाजपा विधायक रहे राजकुमार ठुकराल का वर्ष 2022 को भाजपा से टिकट कटा और ठुकराल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और 27 हजार मत प्रदान किये थे। तराई भावर में ठुकराल की हिंदू हृदय सम्राट वाली छवि थी और अक्सर ठुकराल भी विशेष समुदाय के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए दिखाई दे रहे थे,लेकिन जैसे ही कांग्रेस में ज्वाइन हुई। वैसे ही ठुकराल ने रोड शो कर अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। फिर दौर शुरू हुआ। सोशल मीडिया वार का। जहां सोशल मीडिया पर कुछ सत्ताधारी विधायक समर्थक हो या फिर भाजपा का कार्यकर्ता। उन्होंने ठुकराल की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करनी शुरू कर दी। जिसको लेकर विधायक ठुकराल सोमवार को नामजद पांच लोगों के खिलाफ तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे और भ्रामक प्रचार,झूठी अफवाह,सामाजिक प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। ठुकराल ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा उठाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधायक शिव अरोरा समर्थकों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सिर्फ भ्रामक प्रचार ही कर सकते है। जिसका जवाब आगामी विधानसभा में दिया जाएगा। ठुकराल ने कहा कि अब वह कांग्रेस के कार्यकर्ता है और चुने गए जनप्रतिनिधि के भ्रष्टाचार की पोल खोलने को तैयार है। हर वार्ड में जाकर भ्रष्टाचार का प्रचार होगा और वह फोटो की राजनीति से भयभीत नहीं होने वाले है,क्योकि यह ओछी हरकत कर सकते है,लेकिन बिगाड़ कुछ नहीं सकते। यदि तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तो वह आंदोलन करेंगे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नेहा-पिंकी की गिरफ्तारी के बाद खुला हनी ट्रैप नेटवर्क, तराई में फैला गिरोह

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – अभी हनी ट्रैप गिरोह का संचालन करने वाली नेहा गैंग की गिरफ्तारी करने के बाद मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब थाना ट्रांजिट कैंप…

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को बदनाम करने की साजिश

    कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को बदनाम करने की साजिश

    नेहा-पिंकी की गिरफ्तारी के बाद खुला हनी ट्रैप नेटवर्क, तराई में फैला गिरोह

    नेहा-पिंकी की गिरफ्तारी के बाद खुला हनी ट्रैप नेटवर्क, तराई में फैला गिरोह

    सिंचाई विभाग की नाक के नीचे सरकारी नहर पर अवैध कब्जा, श्याम सिंह राठौड़ ने मुख्य अभियंता से की शिकायत

    सिंचाई विभाग की नाक के नीचे सरकारी नहर पर अवैध कब्जा, श्याम सिंह राठौड़ ने मुख्य अभियंता से की शिकायत

    बरेली में जिला स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

    बरेली में जिला स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

    पीस कमेटी आँफ इन्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इक़बाल ने ग्रैंड मुफ्ती असजद मियाँ फुल माला पहनाकर स्वागत किया