नेहा-पिंकी की गिरफ्तारी के बाद खुला हनी ट्रैप नेटवर्क, तराई में फैला गिरोह

Spread the love

रुद्रपुर – अभी हनी ट्रैप गिरोह का संचालन करने वाली नेहा गैंग की गिरफ्तारी करने के बाद मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने पिंकी उर्फ काजल गिरोह का पर्दाफाश कर डाला। पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को कई अहम जानकारी यह मिली है कि यूपी व स्थानीय युवतियों के साथ मिलकर कुछ और गिरोह भी तराई भावर में सक्रिय है। जिन पर नकेल कसने के लिए एसएसपी ने अधीनस्थों को आदेशित भी कर दिया है।

यहां बता दें कि पिछले कुछ माह पहले ही थाना गदरपुर पुलिस ने यूपी की रहने वाली नेहा नाम की युवती की गिरफ्तारी की थी और गिरोह का पर्दाफाश किया था। नेहा पर कई युवकों को प्रेमजाल, दोस्ती और झूठी परेशानी की कहानी बनाकर हनी ट्रैप मायाजाल में फंसाती थी और ब्लैकमेल कर फिरौती का धंधा संचालित करती थी। गिरफ्तार पिंकी उर्फ काजल भी यूपी की रहने वाली है और स्थानीय युवतियों के साथ मिलकर गिरोह का संचालन करती थी।

पूछताछ में यह जानकारी मिली कि पिंकी ऐसी युवतियों को चिह्नित कर गिरोह में शामिल करती है जो देह व्यापार या फिर फिरौती मांगने को तैयार हो जाती हैं। जिनका साथ गिरोह के युवक देते हैं। जो शिकार को डराने-धमकाने का धंधा करते हैं और फिरौती की रकम को आपस में बांटते हैं। पूछताछ में यह भी पता चला है कि पिंकी और नेहा जैसे कई गिरोह अभी भी तराई भावर में सक्रिय हैं और जिसका संचालन यूपी की रहने वाली युवतियां कर रही हैं। ऐसे गिरोह को चिह्नित करने के लिए एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने अधीनस्थों को आदेशित किया है।

रुद्रपुर। पिंकी उर्फ काजल गिरोह की सरगना की गिरफ्तारी के बाद यह पता चला कि हनी ट्रैप गिरोह में शामिल हर अभियुक्त का अपना किरदार होता है। जैसे महिला अभियुक्त पिंकी ने बताया कि उसका काम यह होता था कि सोशल मीडिया पर भोले-भाले युवाओं को दोस्ती कर जाल में फंसाना और अपने अड्डे तक लाना होता था। जहां वह कपड़े उतारकर वीडियो बना डालती थी। इसके बाद दूसरी महिला अभियुक्त अधिवक्ता या समझौता कराने की भूमिका निभाती है और चार गुर्गे शिकार को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटते थे और फिरौती की रकम की वसूली करते थे।

हनी ट्रैप गिरोह को नहीं दिया जाएगा पनपने: एसएसपी

रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि हनी ट्रैप गिरोह हमेशा संगठित होकर शिकार को फंसाता है। जिसका बेहतर माध्यम सोशल मीडिया है। जो व्यक्ति या युवा सोशल मीडिया में दोस्ती का मैसेज देखकर प्रस्ताव देता है और हनी ट्रैप उसे शिकार बना डालता है। ऐसे गिरोह को जिले में पनपने नहीं दिया जाएगा। हनी ट्रैप गिरोह की गिरफ्तारी के बाद कुछ अहम जानकारी मिली है। पुलिस जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश कर खुलासा करेगी। हनी ट्रैप के प्रति सजगता ही बचाव का माध्यम है और शिकार होने पर फौरन पुलिस को सूचित किया जाए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    पिल्ला गैंग’ के दो आरोपी अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार, किच्छा हत्याकांड के बाद UP भागने की फिराक में थे

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। किच्छा के चर्चित विक्रांत बागी हत्याकांड के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों को रुद्रपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर…

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हुए 26 वर्षीय युवक की मौ त की खबर मिलते ही रुद्रपुर में पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिल्ला गैंग’ के दो आरोपी अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार, किच्छा हत्याकांड के बाद UP भागने की फिराक में थे

    पिल्ला गैंग’ के दो आरोपी अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार, किच्छा हत्याकांड के बाद UP भागने की फिराक में थे

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम