त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार, 10 अक्टूबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी पंतनगर ने थाने में संभ्रांत व्यक्तियों, रामलीला कमेटी, दुर्गा पूजा कमेटी, व्यापार मंडल और अमन-चैन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की।

बैठक में आगामी त्योहारों और रामलीला कार्यक्रमों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी ने सभी को उच्चाधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने की अपील की।

इस दौरान त्योहारों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और क्षेत्र में आपसी सौहार्द कायम रखने पर भी विचार-विमर्श किया गया। पुलिस ने सभी कमेटियों और व्यापार मंडल के सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों और रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना रहा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    रुद्रपुर । कोतवाली हो या फिर थाना। पुलिस नियमानुसार इस्पेक्टर की तैनाती होती आ रही हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से जहाँ रुद्रपुर कोतवाली कोतवाल विहीन हैं। वही कोतवाली पंतनगर…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति