उत्तराखंड के विकास के लिए डबल इंजन जरूरी : लाकेट चटर्जी

Spread the love

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र की गोल मडैया बस्ती में भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के चुनाव कार्यालय का बंगाल की सांसद एवं प्रदेश सह प्रभारी लाकेट चटर्जी ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस दौरान लाकेट चटर्जी ने भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के पक्ष में भारी मतदान की अपील की है। उन्होंने बंगाली समाज और मातृशक्ति का अपमान करने वालों को सबक सिखाने का आहवान भी किया।
इस दौरान लाकेट चटर्जी ने कहा कि ठुकराल समर्थक लगातार माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होनंे कहा कि सुंदरपुर में हुई घटनासे बंगाली समाज में भरी रोष है। सुंदरपुर में हुई घटना का जवाब बंगाली समाज 14 पफरवरी को देगा। लाकेट चटर्जी ने कहा कि प्रदेश जो विकास कार्य डबल इंजन की सरकार में हुए, वे किसी से छिपा नहीं हैं। पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना के कारण आर्थिक दिक्कतों से घिरे लोगों के लिए प्रोत्साहन पैकेज दिया। सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की। उपनल से भर्ती कर्मचारियों, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं, त्रिस्तस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया। कर्मचारियों के लिए उपचार प्रक्रिया में सुधार किए। देवस्थानम एक्ट खत्म करने का ऐलान जैसे बड़े फैसले लिए। नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को कई बड़ी सौगात दीं। स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे को मजबूत करने का काम किया। आयुष्मान योजना लागू की। उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर दिए। रुद्रपुर में मेडिकल कालेज के लिए करोड़ों रुपए दिए। किच्छा में सेटेलाइट एम्स की स्वीकृति दी।उन्होंने कहा कि पंतनगर में हवाई अड्डे का विस्तार, रामपुर काठगोदाम फोरलेन रोड का निर्माण, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण जैसे आल वेदर रोड, एम्स, नेशनल हाई वेज , ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल मार्ग निर्माण यह डबल इंजन की सरकार की उपलब्धि है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान तरुण दत्ता, प्रेमलता सिंह, धीरेश गुप्ता, किरन राठौर, बिधान रॉय, शिव कुमार गंगवार, भूपराम लोधी, ममता राठौर, विजय डे, गीता गुप्ता, आनंद गुप्ता, पूजा गुप्ता, पूनम, छत्रपाल राठौर,कृष्णपाल गंगवार, गणपति सैनी, चोखे गंगवार, सत्यपाल गंगवार आदि मौजूद थे।

NEWS TEHKIKAT

Related Posts

एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

Spread the love

Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

Spread the love

Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप