सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

सुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

-पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज

 

रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में पुलिस सुस्त और चोर सजग हो चुकेहै। यही कारण है कि दो घरों को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों कीमत के आभूषणचोरी को पुलिस को चुनौती दे डाली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करजांच शुरू कर दी है। जानकारीके अनुसार कोतवाली इलाके के अमर देव कॉलोनी निवासी नीरज सक्सेना ने बताया कि आठजून को वह परिवार के साथ शिरडी दर्शन गए थे। 12 जून की सुबह सात बजे आदर्श कॉलोनीपुलिस प्रभारी ने सूचना दी कि 11 जून की रात्रि डेढ़ बजे चोरों ने घर की छत कारोशनदान का जाल काटकर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। 14जून को जब वह वापस लौटा,तो देखा कि अलमारी में रखी दो सोने की अंगूठी,एकमंगलसूत्र,चार नाक की लौंग,चांदी का सामान,एक चांदी का सेट,चांदी के कुंडल,चांदीकी पायल,दो मल्टी मीडिया फोन और 75 हजार रुपये चोरी हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थलपर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। दूसरी घटना थाना पंतनगर इलाके कीहै। शांतिपुरी खमिया ब्लॉक एक निवासी प्रकाश चंद ने बताया कि 15 जून को वह परिवारके साथ घर में सोया हुआ था कि देर रात्रि कमरे की खिड़की तोड़कर चोर अंदर आते हैऔर अलमारी में रखे आभूषण और आठ लाख रुपये की नगदी चोरी को अंजाम देते है। पुलिस नेतहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।

 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    गूलरभोज। एनके इंटर कॉलेज गूलरभोज में शुक्रवार को न्याय पंचायत गोविंदपुर स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के…

    You Missed

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    युवक पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा

    नशा मुक्ति केंद्र के मालिक-कर्मचारी पर मुकदमा

    हत्या के प्रयास व दुष्कर्म का अभियुक्त अंकित गिरफ्तार

    14 किलो गांजे के साथ सौदागर जोगेंद्र गिरफ्तार