हाथरस के सांसद अनूप प्रधान के लेटर हेड व फर्जी दस्तखत के जरिए राजकमल प्रकाशन से 11 लाख रुपये ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी विमल गौतम ने सांसद निधि से किताब खरीद का काम दिलाने का झांसा देकर ई-साक्षी पोर्टल पर फर्जी पत्र अपलोड कर ठगी की। दिल्ली में सांसद से मुलाकात के बाद फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ। दिल्ली की राजकमल प्रकाशन के सीईओ मुकेश कुमार ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार
खटीमा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई स्थित नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना…