रुड़की। पनियाला में हिंदूवादी नेता विशाल चौहान पर फायरिंग के मामले को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार देर शाम सहारनपुर और हरिद्वार से हिंदूवादी नेता व विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता गंगनहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड में इस तरह की वारदात कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई।
मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार
खटीमा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई स्थित नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना…