रणजी खिलाड़ी मयंक और कोच नवीन हुए सम्मानित पगड़ी और अंग वस्त्र पहनाकर पारंपरिक रूप से किया सम्मानित

Spread the love

रुद्रपुर : रणजी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेकर नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले उत्तराखंड के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी मयंक मिश्रा एवं कोच नवीन टम्टा को पूर्व मेयर और किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पगड़ी और अंग वस्त्र पहनाकर पारंपरिक रूप से सम्मानित किया।

सोमवार को पूर्व मेयर रामपाल सिंह और किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने क्षेत्रवासियों के साथ सिंह कॉलोनी स्थित चौहान निवास पर पहुंचे। इस दौरान क्रिकेट खिलाड़ी मयंक मिश्रा और कोच नवीन टम्टा का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि मयंक मिश्रा की यह उपलब्धि वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासित अभ्यास और दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन का परिणाम है। किसी खिलाड़ी की सफलता के पीछे उसके कोच की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि कोच नवीन टम्टा के कुशल मार्गदर्शन ने मयंक मिश्रा को इस मुकाम तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभायी।

किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौहान ने कहा कि मयंक मिश्रा का यह रिकॉर्ड न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। साथ ही यह संदेश देगी कि सही मार्गदर्शन, लगन और संकल्प से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। इस अवसर पर योगेंद्र चौहान, अजय कुमार, सुनील चौहान, सुशील चौहान, सोनू दिवाकर, अक्षय गहलोत, राम अवतार, बंटी चौधरी, मिंटू, सत्येंद्र शर्मा, गर्वित चौहान, कुंज चौधरी, हरीश चौधरी, आदेश कुमार प्रशांत सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    “हाथापाई के बाद भड़के शिक्षक, कार्रवाई की मांग

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-देहरादून स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ हुई हाथापाई प्रकरण से भड़के शिक्षक संगठनों ने सी ईओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित ज्ञापन…

    फिर सक्रिय हुए बाइक चोर, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस इतनी सुस्त हो चुकी है कि इलाके में चोर खुलेआम बाइक चोरियों की वारदात अंजाम दे रहे हैं। पुलिस को लगातार चुनौती…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “हाथापाई के बाद भड़के शिक्षक, कार्रवाई की मांग

    “हाथापाई के बाद भड़के शिक्षक, कार्रवाई की मांग

    फिर सक्रिय हुए बाइक चोर, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

    फिर सक्रिय हुए बाइक चोर, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

    रणजी खिलाड़ी मयंक और कोच नवीन हुए सम्मानित पगड़ी और अंग वस्त्र पहनाकर पारंपरिक रूप से किया सम्मानित

    रणजी खिलाड़ी मयंक और कोच नवीन हुए सम्मानित पगड़ी और अंग वस्त्र पहनाकर पारंपरिक रूप से किया सम्मानित

    200 ग्राम सोना पार करने वाला कर्मचारी पकड़ा, पुलिस जांच शुरू

    200 ग्राम सोना पार करने वाला कर्मचारी पकड़ा, पुलिस जांच शुरू

    मेले में आई महिला बनी दरिंदगी का शिकार, हथियार के बल पर वारदात

    मेले में आई महिला बनी दरिंदगी का शिकार, हथियार के बल पर वारदात

    नशे की लत ने बनाया लुटेरा: चाकू की नोक पर वारदात करने वाला आरोपी लुटेरा गिरफ्तार

    नशे की लत ने बनाया लुटेरा: चाकू की नोक पर वारदात करने वाला आरोपी लुटेरा गिरफ्तार