रुद्रपुर :-अपने इकलौते बेटे ध्रुव की मौत की असल वजह जानने के लिए युवा व्यापारी की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ध्रुव की मां बोली मेरे बेटे ने क्यों मारी खुद को गोली,ऐसा क्या था मानसिक दबाव। पुलिस ने एक बार फिर सुसाइड की गुत्थी की कोशिश शुरू कर दी है।
पिछले चार दिनों से अपने इकलौते बेटे ध्रुव चावला को बचाने के लिए जद्दोजहद कर ने वाली एकता चावला ने अब कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मौत प्रकरण का पर्दाफाश करने का मुद्दा उठाया। आदर्श कॉलोनी निवासी एकता चावला ने बताया कि 19 फरवरी की रात्रि नौ बजे बेटे ध्रुव से बात हुई थी और बेटे ने भी महज दस से पंद्रह मिनट में आने की बात कही थी,लेकिन जब काफी देर तक फोन नहीं उठा। तो रात्रि दस बजे बेटा खून से लथपथ पड़ा हुआ था। चार दिन बाद बेटे की मौत हो गई। युवा व्यापारी की मां एकता चावला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए सवाल उठाए कि किस व्यक्ति की कॉल आने पर इकलौता बेटा प्रताड़ित हुआ। बेटे की मौत की असल वजह क्या है। बेटे को आखिरी कॉल किसने की। दुकान में आखिरी बार कौन आया। मृतक ध्रुव की मां ने पुलिस से बेटे की मौत की हकीकत का पर्दाफाश करने का मुद्दा उठाया। तहरीर आने के बाद पुलिस ने एक बार फिर ध्रुव मौत प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।






