“हाथापाई के बाद भड़के शिक्षक, कार्रवाई की मांग

Spread the love

रुद्रपुर  :-देहरादून स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ हुई हाथापाई प्रकरण से भड़के शिक्षक संगठनों ने सी ईओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित ज्ञापन शिक्षा अधिकारी को सौपा। उन्होंने ऐलान कि या कि यदि जल्द ही विधायक सहित समर्थकों की गिरफ्तारी नहीं हुई। तो उग्र आंदोलन होगा।

रविवार को बड़ी संख्या में शिक्षक संघ संगठनों से जुडे शिक्षक सीईओ कार्यालय इकठ्ठा हुए और धरना देने के बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन सौपा। उनका कहना था कि कुछ दिन पहले शिक्षा निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौटियाल के कार्यालय पर विधायक की मौजूदगी में समर्थकों ने ताड़व मचाया और निदेशक के साथ हाथापाई कर घायल कर दिया। जो कि दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है। निदेशक पर हमला करना शासन-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द ही हमलावरों को चिहिनत कर गिरफ्तारी करने का मुददा उठाया । आरोप था कि जिस प्रकार हमला प्रकरण में विधायक की मौजूदगी भी सामने आई। सरकार को फौरन जांच बिठा कर कार्रवाई करना चाहिए। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई। तो प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी,जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह,चितरजन कुमार,सुभा ष चंद्र,बीएन बेलवाल,कमाल सिंह सामंत,विवेक कुमार,मनोज कुमार,मोहन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फिर सक्रिय हुए बाइक चोर, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस इतनी सुस्त हो चुकी है कि इलाके में चोर खुलेआम बाइक चोरियों की वारदात अंजाम दे रहे हैं। पुलिस को लगातार चुनौती…

    रणजी खिलाड़ी मयंक और कोच नवीन हुए सम्मानित पगड़ी और अंग वस्त्र पहनाकर पारंपरिक रूप से किया सम्मानित

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : रणजी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेकर नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले उत्तराखंड के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी मयंक मिश्रा एवं कोच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “हाथापाई के बाद भड़के शिक्षक, कार्रवाई की मांग

    “हाथापाई के बाद भड़के शिक्षक, कार्रवाई की मांग

    फिर सक्रिय हुए बाइक चोर, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

    फिर सक्रिय हुए बाइक चोर, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

    रणजी खिलाड़ी मयंक और कोच नवीन हुए सम्मानित पगड़ी और अंग वस्त्र पहनाकर पारंपरिक रूप से किया सम्मानित

    रणजी खिलाड़ी मयंक और कोच नवीन हुए सम्मानित पगड़ी और अंग वस्त्र पहनाकर पारंपरिक रूप से किया सम्मानित

    200 ग्राम सोना पार करने वाला कर्मचारी पकड़ा, पुलिस जांच शुरू

    200 ग्राम सोना पार करने वाला कर्मचारी पकड़ा, पुलिस जांच शुरू

    मेले में आई महिला बनी दरिंदगी का शिकार, हथियार के बल पर वारदात

    मेले में आई महिला बनी दरिंदगी का शिकार, हथियार के बल पर वारदात

    नशे की लत ने बनाया लुटेरा: चाकू की नोक पर वारदात करने वाला आरोपी लुटेरा गिरफ्तार

    नशे की लत ने बनाया लुटेरा: चाकू की नोक पर वारदात करने वाला आरोपी लुटेरा गिरफ्तार