गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने अपने पास रख लिया है। इसकी जानकारी हिमाचल पुलिस को हुई तो टीम रुद्रपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। हिमाचल पुलिस की सूचना पर रुद्रपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच में चेकिंग करने वाले लोगों की पहचान आबकारी विभाग के दरोगा देवेंद्र कुमर, कांस्टेबल बलजीत सिंह, उपनल कर्मी पप्पू लाल और पीआरडी जवान नईम के रूप में हुई। इसके बाद आबकारी विभाग के एक दरोगा समेत चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। हिमाचल पुलिस ने चारों को अपने हिरासत में लेकर रवाना हो गई है।
बताते चले कि सितंबर माह में हिमालय प्रदेश के एक कारोबारी के घर पर नोकरानी ने प्रेमी के साथ मिलकर आधा किलो सोना और करीब 50 लाख की नकदी चोरी की और नेपाल भागने को निकले थे। नो सिंतबर को आबकारी विभाग के सचल दल दरोगा दरोगा देवेंद्र कुमर, कांस्टेबल बलजीत सिंह, उपनल कर्मी पप्पू लाल और पीआरडी जवान नईम रामपुर सीमा पर चेकिंग कर रहे कि तभी एक कार आती हुई दिखाई दी। टीम ने रोका तो एक बैग में लोहे की तिजोरी मिली। सदेह हुआ तो आबकारी टीम ने सभी बैगों की तलाशी ली। तो आधा किलो सोना और लाखों की नकदी मिली। पूछताछ में युवक युवती ने चोरी की बात काबुली और माडवाली का प्रस्ताव रखा। बातचीत के खाकी का रौब दिखाया गया और सचल दल टीम ने छोड़ने की एवज में सोने का आधा हिस्सा और नकदी का आधा माल लेकर छोड़ दिया ओर आरोपी नेपाल भाग गए। हिमाचल पुलिस तफ्तीश करती रही ओर सोमवार को शिमला के एसएचओ त्रिलोचन नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने एसएसपी उधमसिंहनगर से मुलाकात की और योजनाबद्ध तरीके से दरोगा दरोगा देवेंद्र कुमर, कांस्टेबल बलजीत सिंह, उपनल कर्मी पप्पू लाल और पीआरडी जवान नईम को पहले हिरासत में लेकर गोपनीय स्थान ले गई और गहनता से पूछताछ की। कुछ ही देर बाद ही सच सामने आ गया। बताया जा रहा है शिमला पुलिस ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और माल बरामदगी करके ही रवाना होगी। साथ आबकारी विभाग ने भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    रुद्रपुर। चोरो से सोना और लाखो की नगदी बटवारा मामले में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही पर विभागीय जांच भी हो सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जिला आबकारी…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा