गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस बरामद किए। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया। एसएसपी अजय गढ़पति कुंभार ने बताया कि 24 सितंबर की रात शिव एन्क्लेव, में कई राउंड गोलीबारी और गाड़ियों में तोड़फोड़ की वारदात भी हुई थी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 27 सितंबर की शाम को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शिव नगर तिराहे पर घेराबंदी कर नन्दू निवासी ग्राम नई बस्ती खानपुर, पोस्ट कौशलगंज,विलासपुर,सोहेल निवासी ग्राम सिरौली कला, थाना पुलभट्टा और सुमित अधिकारी उर्फ बंगाली निवासी भदईपुरा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से एक .32 बोर की पिस्टल और 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछता छ में पता चला कि घटनास्थल वाली कॉलोनी में अभियुक्तों के दोस्त का झगड़ा हो गया था और लोगों ने उसे पकड़ लिया। जिसकी सूचना मिलते ही गिरफ्तार अभियुक्त गोली बारी करते हुए आए और तोड़फोड़ कर इलाके में भय पैदा किया ऒर दोस्त को छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    रुद्रपुर। भारत निर्वाचन आयोग को भंग करने और आयोग आयुक्त को हटाए जाने का मुद्दा उठाते हुए जिला भर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला और आयुक्त…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी