अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार धीमार खेड़ा गदरपुर निवासी 30 वर्षीय दीपक कुमार ई रिक्शा चलाकर परिवार की जीविका चलता था। शुक्रवार की देर शाम वह घर वापस लौट रहा था कि गाँव मोतीपुर के समीप डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा चालक की मोके पर ही मौत हो गई। दूसरे हादसे मे जगतपुरा निवासी संतोष रॉय सिडकुल की कंपनी में काम करता था और शुक्रवार की देर शाम सिडकुल कर्मी पैदल घर जा रहा था कि अचानक चंडीपुर श्मशान घाट के समीप एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    खटीमा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई स्थित नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना…

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    रुद्रपुर  जगतपुरा के नितेश जौहरी हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे छठे आरोपित अमन प्रजापति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बरेली जिले…

    You Missed

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत

    जसपुर में जनगणना अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी, घर-घर पहुंचेंगे कर्मी

    नौ माह में 60 हत्याओं से दहला कुमाऊं, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा कत्ल

    जौलजीबी मेले के विवाद पर उत्तराखंड की गरमाई सियासत! बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पर साधा निशाना