हज यात्रियों की सुविधा के लिए टीकाकरण शिविर आयोजित

Spread the love

उधम सिंह नगर,  में 31 मार्च। उत्तराखंड राज्य हज समिति द्वारा स्वास्थ्य विभाग, ज़िला उधम सिंह नगर के सहयोग से पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज में हज यात्रियों के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष ख़तीब मलिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हज यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए समिति लगातार प्रयासरत है। राज्य सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में हाजियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष केंद्रीय हज समिति एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार हाजियों के टीकाकरण के लिए राज्य चिकित्सालयों का चयन किया गया है।

समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने जानकारी दी कि शिविर में 142 हाजियों का टीकाकरण एवं मेडिकल परीक्षण किया गया। वहीं काशीपुर जिला चिकित्सालय में आयोजित शिविर में 130 हाजियों का टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

समिति के सदस्य तरन्नुम खान ने बताया कि शीघ्र ही कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें यात्रा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर मुफ़्ती मन्नान रज़ा, मोहम्मद अहसान, एडवोकेट सैयद नदीम ज़ैदी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाई-प्रोफाइल ‘काशा एस्थेटिक्स’ (Kasha Aesthetics) का बरेली में आगाज, साउथ इंडिया के टॉप डॉक्टर्स देंगे सेवाएं

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश और बरेली के लोगों के लिए खूबसूरती और स्किन केयर के क्षेत्र में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब हाई-प्रोफाइल मेकअप और एडवांस फेस ट्रीटमेंट…

    कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को बदनाम करने की साजिश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर । साढ़े चार साल के राजनीतिक पार्टी बनबास के बाद जैसे ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नई दिल्ली जाकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जाकर कांग्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हज यात्रियों की सुविधा के लिए टीकाकरण शिविर आयोजित

    हज यात्रियों की सुविधा के लिए टीकाकरण शिविर आयोजित

    हाई-प्रोफाइल ‘काशा एस्थेटिक्स’ (Kasha Aesthetics) का बरेली में आगाज, साउथ इंडिया के टॉप डॉक्टर्स देंगे सेवाएं

    हाई-प्रोफाइल ‘काशा एस्थेटिक्स’ (Kasha Aesthetics) का बरेली में आगाज, साउथ इंडिया के टॉप डॉक्टर्स देंगे सेवाएं

    कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को बदनाम करने की साजिश

    कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को बदनाम करने की साजिश

    नेहा-पिंकी की गिरफ्तारी के बाद खुला हनी ट्रैप नेटवर्क, तराई में फैला गिरोह

    नेहा-पिंकी की गिरफ्तारी के बाद खुला हनी ट्रैप नेटवर्क, तराई में फैला गिरोह

    सिंचाई विभाग की नाक के नीचे सरकारी नहर पर अवैध कब्जा, श्याम सिंह राठौड़ ने मुख्य अभियंता से की शिकायत

    सिंचाई विभाग की नाक के नीचे सरकारी नहर पर अवैध कब्जा, श्याम सिंह राठौड़ ने मुख्य अभियंता से की शिकायत

    बरेली में जिला स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

    बरेली में जिला स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन