बरेली जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।जिलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंच कर इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारी ली डॉक्टरो की सुविधा और भोजन अस्पताल से मिलता है या परिवार वाले लाते इस सब के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि यहां पर उनके उपचार हेतु समय से डॉक्टर आ रहे हैं व समय पर दवाईयां तथा खाना भी उपलब्ध हो रहा है। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों का हाल चाल पूछा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्राम सिंह को निर्देश दिये कि अस्पताल की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये तथा मरीज़ो हेतु साफ-सुथरा बिस्तर व चादर आदि का प्रयोग किया जाए।





