केलाखेड़ा में  ट्रैक्टर -ट्रॉली के नीचे दबकर बालक की दर्दनाक मौत

केलाखेड़ा। केलाखेड़ा के अस्पताल रोड पर एक बालक के ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने पर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बता दें कि रहीम पुत्र नजाकत अली ( उम्र 7 वर्ष) शास्त्री नगर केलाखेड़ा निवासी , घर के बाहर खेल रहा था  प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार  बालक तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से मृतक बालक को 108 एंबुलेंस द्वारा सीएससी बाजपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा बालक के मृत होने की औपचारिक पुष्टि की गई। जिसके बाद मृतक को पी एम  के लिए काशीपुर भेज दिया। वहीं दूसरी ओर घटना की खबर लगते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही मृतक के घर पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने   सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रैक्टर ट्राली की खोज में जुट गई।
एक बहन का इकलौता भाई था रहीम
दुर्घटना में  7 वर्षीय बालक रहीम की दर्दनाक मौत हो गई।  मृतक के परिजनों का कहना है कि अभी कुछ समय पहले ही रहीम निकाल कर बाहर खेलने आया था उन्हें क्या पता कि वह इस घटना का शिकार हो जाएगा। बालक की मां का रो रो कर बुरा हाल है। बता दे कि रहीम एक बहन का इकलौता भाई था और परिवार में सबका लाड़ला भी था। रहीम  की एक बहन जो उससे छोटी थी। रहीम की इस तरह दर्दनाक मौत हो जाने से जहां एक और परिजनों पर दुख का पहाड़ टूटा है वही दूसरी ओर लोगों की आंखें भी नम हो गई।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा