खटीमा। संयुक्त राज्य आंदोलनकारी मंच के आंदोलनकारियों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को खटीमा उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट के माध्यम से उत्तराखंड मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया। इससे पूर्व राज्य आंदोलनकारियों के कई मांगों को पूरा करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ज्ञापन में आभार व्यक्त किया गया है। वहीं आज सौंपे गए ज्ञापन में संयुक्त राज्य आंदोलनकारियों ने मंच के माध्यम से अपनी तीन प्रमुख मांगों 10% क्षैतिज आरक्षण बहाल करने, सम्मानजनक पेंशन देने के साथ ही लोकतंत्र सेनानियों की तर्ज पर उत्तराखंड आंदोलनकारियों को भी राज्य निर्माण में सेनानी का दर्जा दिए जाने तथा वास्तविक वंचित आंदोलनकारियों को चिन्हित किए जाने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुहार लगाई है। वहीं ज्ञापन में शिव शंकर भाटिया, प्रकाश तिवारी, भगवान जोशी, एडवोकेट हरीश चंद्र जोशी, एडवोकेट गोपाल सिंह बिष्ट, भैरव दत्त पांडे, होशियार जेठी, मनोज ओली, विशन भंडारी, दुर्गा सिंह सामंत, धर्मेंद्र बिष्ट, गिरीश चंद्र पांडे, संतोष गौरव, विक्रम प्रसाद, त्रिलोक सिंह जेठी, मोहम्मद बदर, विक्रम सिंह धामी, राज कपूर तथा भीम सिंह आदि के हस्ताक्षर थे।





