पुत्री को बेचने की एवज में एक करोड़ का लालच देने का मामला आया प्रकाश में

पुत्री को बेचने की एवज में एक करोड़ का लालच  देने का मामला आया प्रकाश में

पीड़ित दंपति ने  खटखटाया एसएसपी का दरवाजा
रुद्रपुर। एक व्यक्ति ने पड़ोसी दंपति के घर पर पहुंच उससे पुत्री को बेचने की एवज में 1 करोड़ रुपए का लालच देने का मामला प्रकाश आया है। पीड़ित दंपति ने थाना पुलिस से मदद न मिलने पर एसएसपी का दरवाजा खटखटाया है।
मामला थाना गदरपुर क्षेत्र का है। गुरुवार को थाना क्षेत्र निवासी दंपति पुलिस कार्यालय पहुंचा। दंपति एसपी क्राइम के ऑफिस के सामने बैठे एसएसपी का इंतजार कर रहा। दोपहर दो बजे तक एसएसपी नही मिले। वहां मौजूद एसएसपी के पीआरओ ऑफिस के कर्मी विक्रांत ने दंपति की व्यथा सुनी। दंपति के पास प्रार्थना पत्र में लिखा है 20 जून को उसकी गैर मौजूदगी में घर पर पत्नी थी। इस बीच एक व्यक्ति घर पर आया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने पत्नी को बहला-फुसलाकर कर बातों में ले लिया और कहा कि गरीबी खत्म हो जायेगी। इसके लिए पुत्री को बेचना होगा। पुत्री को एक करोड़ रुपए में खरीददार है। बताया कि उसकी पत्नी ने विरोध किया और उसे बैठा लिया। इसकी सूचना थाना गदरपुर पुलिस को दी।  दंपति का आरोप है कि सूचना पर पुलिस नहीं पहुंची। वह व्यक्ति छूट कर भाग गया। दंपति ने बताया कि थाना पुलिस से उसे न्याय नहीं मिला। मजबूरन उसे एसएसपी के दरबार में गुहार लगानी पड़ी।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी