,रूद्रपुर। जहां एक ओर नगर निगम प्रशासन हाउस टैक्स जमा करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है। वहीं निगम टैक्स कर्मी अपनी मनमानी कर अभियान को पलीता लगाने में लगे हुए है। ऐसे ही एक मामला शुक्रवार को देखने को मिला। जहां एक व्यक्ति पिछले कई माह से हाउस टैक्स जमा करने के लिए निगम के चक्कर काट रहा है। वहीं टैक्स कर्मी कोई न कोई बहाना बना कर टहल देता है।
खेड़ा वार्ड-पांच निवासी उस्मान ने बताया कि वर्ष 2023 से वह निगम में हाउस टैक्स जमा करने के लिए चक्कर काट रहा है और बार-बार टैक्स कर्मी कायदे कानून बताकर टहला देता है। पूछे जाने पर बताया कि छह माह पहले उसके पिता का इंतकाल हो गया और उसके बाद से वह लगातार हाउस टैक्स जमा करने के लिए निगम आता है। इस बार टैक्स कर्मी ने पिता की मौत का बहाना बनाकर हाउस टैक्स जमा करने से इंकार कर दिया। बताया कि वह पाई-पाई जमा कर नियमों का पालन कर रहा है और हाउस टैक्स देकर निगम को राजस्व भी देर हा है। बावजूद इसके उसकी कोई सुनवाई नहीं होती। मामला जब वहां खडे मीडिया कर्मी को हुई। तो मामले की संज्ञान लेते हुए उप नगरआयुक्त शिप्रा जोशी ने टैक्स कर्मी को फटकार भी लगाई और हाउस टैक्स जमा करने का आदेश दिया। जिसके बाद टैक्स जमा करने की प्रक्रिया धीमी गति से प्रारंभ हुई। मामला चर्चा का विषय बनी हुई है।
————————-





