फेसबुक दोस्ती के बहाने शादी का झांसा, युवती से शारीरिक शोषण

Spread the love

बाजपुर। फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में जातिसूचक शब्दों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित और उसके स्वजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  थाना केलाखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी पहचान फेसबुक पर सागर नाम के अकाउंट से हुई थी। बाद में पता चला कि युवक का असली नाम कुछ और है और वह अन्य धर्म से ताल्लुक रखता है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कालाढूंगी क्षेत्र के नया गांव में किराए के मकान पर रखकर लगातार शारीरिक शोषण किया। करीब 18 दिन पूर्व पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म भी दिया है।  पीड़िता का कहना है कि जब उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो उसने स्वीकार किया कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है और उसने फर्जी पहचान बताकर धोखा दिया है।  आरोप है कि 11 सितंबर की सायं जब पीड़िता युवक के घर पहुंची तो वहां मौजूद युवक और उसके स्वजनों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की तथा उसे घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही उसका मोबाइल भी छीन लिया और धमकी दी कि यदि उसने दोबारा शादी की जिद की तो उसे व उसकी बच्ची को जान से मार देंगे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ और ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में…

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड एक फुलसुंगा स्थित तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर विकास शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी