अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने ली बैठक 

Spread the love

रूद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि योग हमें शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में सहायक होने के साथ ही श्वसन क्रिया के लिए भी लाभदायक होता है। उन्होंने कहा कि योग वह अमूल्य उपहार है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्तियों को योगाभ्यास अपने जीवन चर्या में शामिल करना चाहिए। जिलाधिकारी ने योगाभ्यास में एनसीसी तथा एनएसएस के विद्यार्थियों को भी शामिल करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने चयनित स्थलों पर संबंधित क्षेत्रों के नगर निगम तथा नगर पालिका अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर ओआरएस की व्यवस्था करने तथा इमर्जेन्सी टीम तैनात करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 जून को  अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस के अवसर पर जनपद के तीन शहरों में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रूद्रपुर में सिटी क्लब, काशीपुर में रामलीला ग्राउण्ड तथा खटीमा में सर्राफ पब्लिक स्कूल में प्रातः 6ः45 बजे से योगाभ्यास किया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जीमल, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एसके सोनी, एसीएमओ डॉ.राजेश आर्य, सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई के बीच व्यापार मंडल के भीतर भी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। डीडी चौक से गावा चौक तक…

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन ने प्रभावित व्यापारियों को दुकानें हटाने के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी है। इसी बीच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार