बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत; हत्या के आरोपी फरार

रुद्रपुर -30 अक्टूबर की रात्रि को मामूली विवाद के बाद बाइक सवार युवकों के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हाथापाई के पंजीकृत मुकदमे में हत्या की धारा तरमीम करते हुए अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे रम्पुरा वार्ड-22 निवासी 25 वर्षीय राजेश कुमार अपने दोस्त सचिन रस्तोगी के साथ रोडवेज स्थित एक दुकान पर चाय पीने जा रहा था कि अचानक बाइकों की भिड़ंत हो गई। मामूली विवाद इतना बढ़ा कि बाइक संख्या यूपी 21 डीई 3724 पर सवार मेरठ निवासी गौरव कुमार,रोहतक निवासी प्रेम प्रशांत और ट्रांजिटकै प निवासी चेतन वर्मा द्वारा लोहे की राड़ और ईट-पत्थर से राजेश पर प्राण द्यातक हमला बोल दिया और युवक लहूलुहान होकर नीचे गिरकर तड़पने लगा। जिसे देखकर हमलावर फरार हो गए और घायल को प्राइवेट अस्पता ल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की सुबह ग्यारह बजे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मृतक की मां सुनीता देवी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

रुद्रपुर। 30 अक्टूबर की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे राजेश खाना खाकर घर में सोने की तैयार कर रहा था कि तभी उसके मोबाइल पर किसी परिचित का फोन आया और फोन सुनने के बाद राजेश ने फौरन बाइक स्टार्ट की और अपने दोस्त के साथ रोडवेज की तरफ रुख किया कि टी स्टाल के समीप अचानक बाइक भिड़ंत के बाद विवाद शुरू हो गया। पुलिस अब फोन करने वाले की भी तलाश कर रही है और यह जानने का प्रयास करेगी। क्या फोन कर बुलाने के पीछे कोई साजिश तो नही हे।

रुद्रपुर। राजेश हत्याकांड प्रकरण में अब कोतवाली पुलिस को जानने की कोशिश कर रही है कि क्या साजिश के तहत फोन कर राजेश को बुलाया गया था और विवाद की घटना महज एक इत्तेफाक थी। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि जिस प्रकार से मामूली बाइक की भिड़ंत हुई थी। वह विवाद हत्याकांड में तब्दील कैसे हो जाएंगा। जिसकी तस्दीक के लिए पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।

रुद्रपुर। सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि राजेश के सिर पर लोहे की राड और पत्थर से कई बार द्यातक प्रहार होने की पुष्टि उपचार मेडिकल रिपोर्ट में आई है। यह भी पता चला कि अंदरुनी अत्याधिक रक्तस्त्राव के कारण ही युवक की मौत हुई है। इससे साफ है कि हमलावरों ने निर्मम तरीके से युवक पर हमला किया था। जो कि हत्या जैसे जघन्य अपराध श्रेणी में आता है और पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी करेगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    रुद्रपुर -कोतवाली पुलिस ने म्यूल खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई क रते हुए दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया और कई म्यूल खाते में भी चिहिन त किए है। पुलिस का…

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    रुद्रपुर -कोतवाली पुलिस ने वीजा-पासपोर्ट बनाने और विदेशों में नौक री दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले इमीग्रेशन संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से बड़ी…

    You Missed

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    जंगलों पर संकट के बादल,वन विभाग ने संरक्षण की कवायद तेज  अतिक्रमण- विकास की दोहरी मार झेल रहे वन -घटते दायरे को थामने,हरियाली बढ़ाने पर जोर

    बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत; हत्या के आरोपी फरार

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग