रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के सिडकुल में हो रहा गणपति महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस बार 12 वा गणेश महोत्सव 19 तारीख से 23 सितंबर तक संपन्न हुआ। 9 तारीख को शोभायात्रा बड़े धूमधाम से पूरे रुद्रपुर शहर में पांच मंदिर से सिडकुल चौक तक निकाली गई जिसमे की सिडकुल के छोटे-बड़े सभी कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर नाचते गाते, ढोल नगाड़ों और तरह-तरह की झांकियों के साथ इस भव्य शोभायात्रा को चार चांद लगाए।
गणेश जी की स्थापना के बाद सुबह शाम विशेष पूजा की जाती है जिसमें की सिडकुल की अलग-अलग इकाइयों के अधिकारी अपने परिवार के साथ पूजा करते हैं। टाटा मोटर्स से प्रदीप सांगवान और दीपक गुप्ता ने अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना की। रोजाना शाम के समय में मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति सिडकुल के कर्मचारी उनके परिवार, अलग-अलग स्कूलों के बच्चों और विशेष सेलिब्रिटी द्वारा की जा रही है। जिसमें हजारों की तादाद में लोग पहुंच रहे हैं। सिडकुल श्री गणेश महोत्सव में विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजकुमार ठकराल, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा, भारत भूषण चुघ, उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा उपेंद्र चौधरी, अध्यक्ष विकास शर्मा ,मेयर रामपाल, हिमांशु शुक्ला ने शिरकत की।
सिडकुल गणेश महोत्सव के गणपति का विसर्जन बजाज प्लांट हेड अरुण टोंक, संजय सिंघल, श्रीकर सिन्हा एवं पीबी एस रावत की अध्यक्षता में गूलरभोज डैम पर ढोल नगाड़ों के साथ सिडकुल परिवार ने गणपति बप्पा मोरया के साथ अगले बरस तू जल्दी आ” कहकर गणपति का आशीर्वाद लेकर विदा किया। गणपति महोत्सव के संयोजकों मे टाटा मोटर्स प्लांट हेड श्रीनाथ शर्मा , बजाज ऑटो फ्रंट हेड अरुण टोंक, टाइटन प्लांट हेड संजय सिंह , ऐसी. ई. डबलु. एस. प्रधान श्रीकर सिन्हा, पीबीएस रावत, प्रदीप सांगवान, अजय तिवारी, हरनाम चौधरी, राजेश मढान ,मनोज सक्सेना, हरेंद्र पाठक, तेजराम बघेल, रवि अग्रवाल , कुशल अग्रवाल , हरीश गौरव, दीपेश चौहान, अनुराग वत्स, अनित सिंह, ओम प्रकाश वर्मा , दीपक सोनी, विनीत शर्मा, शरद अग्रवाल , राजेश मिश्रा ,नितिन गुप्ता , हिमांशु , मिलिंद , बालेंदु, यासमीन , अंशुमान कुशवाहा ने शिरकत की।




