सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

Spread the love

रुद्रपुर।  हनी ट्रैप का नेटवर्क चलाने वाली दो युवतियों का शिकार बने एक युवक से लाखों रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। भयभीत किया कि यदि रकम जल्द नहीं मिली। तो अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम किया जाएगा। पुलिस ने युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताते चले कि अपने नेटवर्क के साथ मिलकर हनी ट्रैप का धंधा करने वाली पिंकी व नेहा उर्फ जोहरा एक बार फिर चर्चा में आई है। कई युवकों को प्रेमजाल में फंसाकर लाखों रुपये हड़पने के बाद एक युवक ने भी युवतियों पर ब्लैकमेल कर फिरौती मांगने का आरोप मढ़ा है। रामपुर यूपी के रहने वाले एक युवक ने बताया कि अक्टूबर माह में उसके मोबाइल कर एक अज्ञात मिस कॉल आई थी। कॉल करने पर युवती ने अपना नाम नेहा बताया और गलत नंबर डायल करने की बात कहते हुए सॉरी भी बोली। इसके बाद लगातार युवती उसे गुड मॉर्निंग का मैसेज भेजती रही और वह भी सात से आठ दिनों तक उसका जवाब देता रहा। वीडियो कॉल के माध्यम से युवती ने काशीपुर आने का न्यौता दिया, तो उसने इंकार कर दिया। 19 नवंबर 2025 को फिर युवती ने रुद्रपुर बुलाया। शाम साढ़े छह बजे उसकी मुलाकात नेहा और पिंकी नाम की लड़कियों के साथ हुई। घूमने फिरने के बाद युवतियों उसे एक मकान में ले गई और बाथरूम में ले जाकर बंद कर दिया। तभी दीपक कश्यप नाम का युवक आता है और जबरन उसकी पेट निकाल देता है। इसी दौरान एक युवती अश्लील हरकत करने लगी और युवक वीडियो बनाता रहा। वीडियो बनाने के बाद धमकाया कि यदि जल्द ही आठ लाख रुपये क्यूआर कोड पर नहीं डाले। तो अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगी और उसके खिलाफ दुष्कर्म जैसी गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज होगा। इंकार करने पर उसे बेरहमी से पीटा भी गया और उसकी जेब से 14500 रुपये भी लूट लिए गए। धमकाया कि यदि पुलिस से शिकायत की,तो अंजाम बहुत बुरा होगा। हनी ट्रैप प्रकरण के बाद वह बीमार रहने लगा और जब ठीक हुआ,तो उसने हनी ट्रैप संचालित करने वाली युवतियों के खिलाफ कार्रवाई करने की ठानी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज