कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

Spread the love

रुद्रपुर। एलपीजी गैस सिलेंडर का टोटा होने और कालाबाजारी जैसी चर्चाओं पर अंकुश लगाने के लिए जहां जिला प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। वहीं काला बाजारियों की धरपकड़ और अफवाह वालों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई टीम का गठन कर दिया है। सभी थाना-चौकी प्रभारियों को आदेशित करते हुए एसएसपी ने फौरन कठोर कार्रवाई का आदेश जारी किया और एलपीजी गैस सिलेडर प्रकरण को गाइडलाइन जारी कर दी है।

बताते चले कि प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी होने का बाजार इतना गर्म हो चुका है कि अब जिला प्रशासन ने भी जिले में एसडीएम व तहसीलदार को भेज कर उपभोक्ताओं को शांति बनाने का आह्वान किया और स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई की। वहीं पुलिस प्रशासन भी मामले को लेकर अलर्ट हो गया है। यहीं कारण है कि एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने वीडियो क्रांफ्रेसिंग के माध्यम से अधीनस्थों  को आदेशित किया कि अफवाह फैलाने वाले और एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों की धरपकड़ के लिए फौरन थाना चौकी स्तर की क्यूआरटी बनाई जाएं। जिसके तहत क्षेत्रीय उप जिलाधिकारी को अध्यक्ष,सीओ व खाद विभाग के अधिकारी के अलावा नगर निगम का एक अधिकारी शामिल होगा। क्यूआरटी की गठित टीम प्रतिदिन गैस एजेसियों व गोदा मो का औचक निरीक्षण करेगी। इसके अलावा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गैस गोदाम पर एक पुलिसकर्मी व एक राजस्व कर्मी की तैनाती रहेगी। जो सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे व एक बजे से शाम सात बजे तक ड्यूटी करे गा। एसएसपी ने आदेश दिया कि गैस रिफिलिंग व कालाबाजारी पर विशेष निगरानी होगी और पुलिस की तकनीकी टीम सोशल मीडिया पर भ्रामक व अफवाह फैलाने को चिह्नित करें और पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई करेगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज