अज्ञात कारणों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Spread the love

रुद्रपुर। निकटवर्ती ग्राम खानपुर में अज्ञात कारणों के कारण एक युवक घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार ग्राम खानपुर निवासी 19 वर्षीय विनय पुत्र मोर सिंह इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक का काम करता था। परिजनों ने बताया गत रात्रि वह अपने कमरे में मोबाइल चला रहा था। करीब 9 बजे जब उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए तो वह कमरे में फांसी पर लटका दिखाई दिया। जिससे परिजनों में चीख पुकार शुरू हो गई। आनन फानन में उसे फांसी से उतार कर उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनय की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक विनय के पिता मोर सिंह एवं माता धर्मवती मालदीव में रोजगार करते हैं। जबकि यहां परिवार में उसके दादा चुन्नीलाल, दादी, भाई मनीष तथा बहन ममता रहती है। मामले की सूचना मृतक विनय के माता पिता को दे दी गई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी