अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर ज्वेलर्स से मांगी फिरौती

Spread the love

अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर ज्वेलर्स से मांगी फिरौती
रकम न देने पर ज्वेलर्स को अंजाम भुगतने की दी धमकी
सितारगंज। नगर में स्थित एक ज्वेलर्स को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। रकम की व्यवस्था न होने पर ज्वेलर्स को अंजाम भुगतने तक की धमकी दी। ज्वेलर्स ने पुलिस को शिकायती पत्र देखकर कार्यवाही की मांग की।
नानकमत्ता निवासी विनोद रस्तोगी पुत्र परमानंद रस्तोगी का नगर में स्थित मीना बाजार में बालाजी ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी की दुकान है। 26 अप्रैल को वे अपने दुकान पर बैठकर काम कर रहा था कि करीब 4 बजे अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे धमकाते हुए 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने उसे यहां तक बताया कि पैसा कहां लाना है वह आधे घंटे बाद अलग से बताएगा। फिरौती मांगने वाले व्यक्ति ने ज्वेलर्स को यहां तक धमकी दी कि मांगी गई रकम की व्यवस्था न करने पर अंजाम बुरा होगा। इधर सिसौना के यूवी ज्वेलर्स के मालिक अनिल कुमार के मोबाइल पर भी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। फोन आने के बाद से ही दोनों ज्वेलर्स एवं उसके परिजन भयभीत हैं। ज्वेलर्स ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी