अतिक्रमण के विरोध में पूर्व विधायक के नेतृत्व पर  विकास भवन में  धरने पर बैठे ग्रामीण

Spread the love

रुद्रपुर । अतिक्रमण के विरोध में किच्छा और पंतनगर के लोग भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में सड़कों पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने विकास भवन पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अतिक्रमण अभियान को तत्काल रोके जाने की मांग की। साथ ही अब तक हटाएं गए लोगों का विस्थापन कराने की मांग की। मांगे पूरी नहीं करने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रशासन को दी है।
प्रदेशभर में सिंचाई विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किये जा रहे हैं। इसमें दशकों से रह रहे लोगों को भी नोटिस दिए जा रहे हैं। इसे देखते हुए रविवार को किच्छा और पंतनगर के सैकड़ों लोग किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विकास भवन पहुंच गए। इस दौरान शुक्ला ने कहा कि कुछ अधिकारी सरकार को बदनाम करने की मंशा से काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई अधिकारी चुनाव में भाजपा को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। कहा कि जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद ये ऐलान कर चुके हैं कि राज्य गठन से पहले से सरकारी जमीनों पर बसे हैं उन्हें नहीं उजाड़ा जाएगा। ऐसे लोगों को हटाने से पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। सीएम के इस खुले ऐलान के बाद भी अधिकारी गरीबों को नोटिस थमा रहे हैं। कहा कि अधिकारियों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है उन अतिक्रमणकारियों कों हटाने की है जो धार्मिक स्थल की आड़ में सरकारी भूमि कब्जाना चाहते हैं। वर्षों से बसे लोगों को उजाड़ने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। शुक्ला ने कहा कि पंतनगर में जिन लोगों को सरकार ने खुद बसाया है उन्हें भी हटाने के लिए पुलिस-प्रशासन तैयारी कर रहा है। ऐसी मानसिकता को सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, मनमोहन सक्सेना, मुकेश कोली, महेन्द्र वाल्मीकि, सचिन शर्मा, सुरेन्द्र चौधरी, धनी राम आदि लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी