नानकमत्ता। पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रथम बार नानकमत्ता साहिब पहुंची अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष ने दरबार साहिब में माथा टेक प्रसाद ग्रहण किया, यहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।
गुरुवार को उत्तराखंड सरकार में अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रथम बार गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंची आयोग की अध्यक्ष लीलावती राणा ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के श्री हरमंदिर साहिब दरबार में माथा टेक, पवित्र पीपल साहिब की परिक्रमा कर प्रसाद ग्रहण किया। यहां पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष लीलावती राणा ने कहा कि सरकार द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करेंगी । इस अवसर पर यहां किसान आयोग सदस्य जगजीत सिंह, जिला मंत्री अंजू देवी, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राना, मंडल अध्यक्ष ध्रुव राणा, मंजू ज्वाला ,पुष्पेंद्र राणा सांसद प्रतिनिधि हेमंत राना, आदि ने उन्हें शुभकामनाएं भेंट की।




