अपने प्रेमी की यौन संतुष्टि के लिए लिव-इन में रहने वाली शादीशुदा महिला ने खुद परोस दी नाबालिग  दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने  किया गिरफ्तार 

Spread the love

लालकुआं। समाज में कुछ लोगों के लिए सेक्स व अवैध संबंध ही जैसे सब कुछ हो गए हैं। इसमें पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। ऐसा दिल को झकझोरने वाला मामला सामने आया है।  यहां एक शादीशुदा महिला व उसके साथी पुरुष ने एक नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हैवानों जैसी घिनौनी हरकत की है। पति को छोड़कर प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही शादीशुदा महिला ने प्रेमी की यौन इच्छाओं की पूर्ति के लिए एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपहरण कर अपने प्रेमी को यौन इच्छाओं की पूर्ति के लिए परोस दिया।  आरोप है कि शादीशुदा महिला ने नाबालिग लड़की का पहले बहलाकर अपहरण किया। इसके बाद भी जब उसका मन नही भरा तो अरोपित शादीशुदा महिला ने यूपी के आगरा जाकर घिनौने काम को अंजाम दिया। आरोप है कि लिव-इन मे रह रही शादीशुदा महिला ने सेक्स के लिए अपने प्रेमी के सामने नाबालिग लड़की को परोस दिया।

विदित हो कि इसी माह गत एक अप्रैल को लालकुआं की एक श्रमिक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने लालकुआं पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी लापता हो गई है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर उपनिरीक्षक रंजनी आर्य को जांच सौंपी थी। पुलिस को लड़की के मोबाइल नंबरों की जांच से पता चला कि वह यूपी के आगरा में है। उसे उसकी एक मुंहबोली चाची अपने साथ ले गई थी। पुलिस का शिकंजा कसने के बाद नाबालिग लड़की को यूपी से वापस उसके घर लालकुआं भेज दिया गया। लड़की लालकुआं पहुंची तो पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। लेकिन उसने जो खुलासा किया वह लड़की के परिजनों के साथ ही पुलिस के लिए भी अविश्वसनीय है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी मुंहबोली चाची उसे आगरा ले गई और उसने उसे अपने पुरुष साथी को सोंप दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने नाबालिग पीड़िता के कई बार मना करने और मदद की गुहार लगाने के बाद भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने जांच के बाद शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है नाबालिग को अपने साथ बहलाकर यूपी ले जाने वाली शादीशुदा महिला को पीड़िता चाची और उसके पुरुष साथी को चाचा कहती थी। कथित चाची ही नाबालिग लड़की को बहलाकर आगरा ले गई। आरोपित महिला ने अपने पति को दो साल पहले छोड़ दिया था। इसके बाद वह आगरा निवासी व्यक्ति के साथ लिव-इन में रह रही है। बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी की यौन इच्छाओं को संतुष्ट नहीं कर पा रही थी। इसलिए प्रेमी ने उस पर दबाव बनाया तो उसने नाबालिक लड़की अपने प्रेमी को सोंपने की ऐसी घिनौनी हरकत की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी