अफगानिस्तान में आए भूकंप से एक हजार से ज्यादा मौतें, भारी तबाही

Spread the love

काबुल. अफगानिस्तान में मंगलवार आधी रात बाद आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। एक हजार से ज्यादा लोगों के मरने और 1,500 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। सैकड़ों मकानों के मलबे में कई लोगों के दबे होने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई गई है। भूकंप इतना तेज था कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर, मुल्तान, क्वेटा तक झटके महसूस हुए। भारत में भी झटके महसूस किए जाने की खबर है।

अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से करीब 44 किलोमीटर दूर 51 किलोमीटर की गहराई में था। अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूकंप में एक हजार से ज्यादा लोगों के मौत की पुष्टि की है। प्राधिकरण ने बताया कि 100 से ज्यादा मकान ध्वस्त हो गए। चारों तरफ तबाही का आलम है। बचाव कार्य में हेलिकॉप्टरों को लगाया गया है, लेकिन भूकंप प्रभावित इलाके दूरस्थ होने से बचाव और राहत कार्य में बाधा आ रही है। सबसे ज्यादा नुकसान पक्तिका प्रांत में हुआ है। इस प्रांत में बड़ी संख्या में मकान मलबे में तब्दील हो गए हैं। भूकंप का असर खोस्त, गजनी, लोगार, काबुल, जलालाबाद और लगमन में भी हुआ है।

अफगानिस्तान में 20 साल बाद इतना विनाशकारी भूकंप आया है। उसके हिन्दू कुश इलाके में 25 मार्च, 2002 को आए 6.1 तीव्रता के भूकंप में करीब एक हजार लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले बादाखशां में 1998 में आए भूकंप (6.6) में करीब 4,700 मौतें हुई थीं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 2015 में आए भूकंप (7.5) में 380 से ज्यादा लोग मारे गए थे। तब पाकिस्तान में बड़ी संख्या में मौतें हुई थीं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी