रुद्रपुर। संयुक्त निदेशक (विधि) डी0एस0 जंगपांगी के निर्देशन में अभियोजन कार्यालय रुद्रपुर में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता आदि कानून के संबंध में समस्त अभियोजकों जनपद ऊधमसिंह नगर व पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने कहा कि कानून लोकतंत्र का एक मजबूत स्तम्भ है इसलिए सभी अभियोजकों व पुलिस कर्मियों को संबंधित कानूनों की जानकारी होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर कानूनों में संशोधन होते है इसलिए प्रशिक्षण के माध्यम से सभी को प्रशिक्षित किया जाता है ताकि सभी को वर्तमान में प्रचलित कानूनों की जानकारियां हो सके व अद्यतन रह सके जिससे समाज व लोकतंत्र को और मजबूती मिल सके व लोगों का कानून व्यवस्था का समय पर लाभ मिल सके। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक (विधि) डी0एस0 जंगपांगी, अभियोजक , पुलिस कार्मिक आदि उपस्थित रहे।




