आतंकी जग्गा को लेकर उत्‍तराखंड पहुंची दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल

आतंकी जग्गा को लेकर उत्‍तराखंड पहुंची दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल
जग्गा की निशानदेही पर बाजपुर के युवक को उठाया, हड़कंप
बाजपुर। आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार जगजीत सिंह उर्फ जग्गा को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शुक्रवार को बाजपुर कोतवाली पहुंची। जहां से सीधे बैंतखेड़ी गांव पहुंची और जग्गा की निशानदेही पर एक युवक को उठाया।
कोतवाली में दिल्ली पुलिस के साथ ही एएसपी काशीपुर, आइबी व इंटेलीजेंस की टीमों ने करीब चार घंटे उससे पूछताछ की। शाम को कड़ी सुरक्षा में युवक और जग्गा को अपने साथ लेकर दिल्ली चली गई।
पुलिस के अनुसार टैक्सी चालक की हत्या के आरोप में हल्द्वानी जेल में बंद रहे जग्गा के संपर्क में बाजपुर के बैंतखेड़ी का युवक आया था। तब वह अपने किसी परिचित से मिलने हल्द्वानी जेल में जाया करता था। जग्गा ने बीते दिनों पूछताछ के दौरान यह जानकारी दी थी। जग्गा की निशानदेही पर ही संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल साथ ले गई है। हालांकि दिल्ली पुलिस व स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि युवक को केवल रूटीन पूछताछ के लिए उठाया गया है। बाजपुर व केलाखेड़ा थाने में तैनात दो सब इंस्पेक्टर व दो कांस्टेबल भी दिल्ली रवाना हुए हैं। बैंतखेड़ी का युवक बाजपुर में एक आइलेट्स सेंटर में नौकरी करता है। इसके साथ ही खनन क्षेत्र में भी उसकी सक्रियता की बात सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक उसने दसवीं तक ही पढ़ाई की है। दो-तीन माह पहले उसने अपना पासपोर्ट भी बनवाया है। हालांकि बाजपुर कोतवाली में उसके विरुद्ध किसी भी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं है। दिल्ली पुलिस के किसी भी अधिकारी ने मीडिया के सवालों का जवाब देने से साफ इन्कार कर दिया। हालांकि आइबी, इंटेलीजेंस एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की सक्रियता भी मामले की गंभीरता की ओर इशारा कर रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    दशहरा पर्व पर गांधी पार्क में रावण दहन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव से निपटने के लिए यातायात का खाका तैयार हो गया है। मंगलवार सुबह…

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    हल्द्वानी  : नैनीताल जिले में एक महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने, उन पर पिस्तौल तानने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एसओजी के एक कांस्टेबल…

    You Missed

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    कार या 25 लाख दो, वरना धर्म बदलो..विवाहिता को घर से निकाला,

    फोन बंद, पप्पू गिरधारी लापता, 39 मुकदमों वाला पुराना रिकॉर्ड फिर चर्चा में