बाइक सवार चालक का आरोप 15 मिनट में सीपीयू के काट दिया दो बार चालान, चालक और सीपीओ कर्मियों के बीच हुआ हंगामा

Spread the love

रुद्रपुर। डीडी चौक स्थित किच्छा बाईपास रोड पर एक दोपहिया वाहन सवार का सीपीयू द्वारा दो बार चालान कर देने से गुस्साए लोगों ने सीपीयू के खिलाफ हंगामा कर दिया। लोगों ने सीपीयू पर बेवजह लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया है।
बता दें कि शुक्रवार को डीडी चौक स्थित किच्छा बाईपास रोड पर भइर्दपुरा निवासी परमानंद यादव ने बताया कि वह काम से बाजार गए थे वापस आने पर सीपीयू कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया। सीपीयू ने जब कागजात मांगे तब उन्होंने कागजात दिखा दिए इसके बाद भी सीपीयू ने उसका ढाई हजार का चालान कर उसके हाथ में थमा दिया। इसके बाद कुछ दूर जाने के बाद फिर से उसका चालान काट दिया गया। दो बाद चालान होने की सूचना पर एकत्र हुए लोगों ने सीपीयू पर आम लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ते हुए हंगामा  खड़ा कर दिया। हंगामा होने पर खुद को घिरता देख  सीपीयू के कर्मचारी वहां से निकल गए। इसी बीच हंगामे का किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। कुछ ही देर में वीडियो वायरल हो गया। हर कोई वीडियो देखकर सीपीयू की कार्यशैली पर सवाल  खड़े करता नजर आया। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीपीयू कर्मचारी शहर में कही भी चोरी छिपे  खड़े होकर हेलमेट की चेकिंग करने लगते हैं। बिना हेलमेट देख युवक को सीपीयू के कर्मचारी धोखे से झपटते हुए रोकते हैं। इससे हादसा होने का डर लगा रहता है। पहले भी कई बार सीपीयू के अचानक रोकने से हादसे हो चुके हैं। वहीं शहर में जगह-जगह यातायात व्यवस्था बिगड़ी रहती है, मगर सीपीयू के कर्मचारी कभी यातायात व्यवस्था को संभालते नहीं दिखाई देते हैं। हर समय बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों के पीछे दौड़ते दिखाई देते हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप