आनलाइन लूडो खेल ‘मुलायम सिंह यादव’ ने पाकिस्तानी लड़की से किया प्यार अवैध रूप से भारत आने पर हो गई गिरफ्तार

Spread the love

आनलाइन लूडो खेल ‘मुलायम सिंह यादव’ ने पाकिस्तानी लड़की से किया प्यार
अवैध रूप से भारत आने पर हो गई गिरफ्तार
फारेन रीजिनल रेजिस्ट्रेशन आफिस के अफसरों को सौंप दिया
बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने सोमवार को एक युवक को पाकिस्तानी लड़की को फर्जी पहचान के साथ भारत लाने के लिए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 25 साल के मुलायम सिंह यादव के रूप में की है, जो उत्तर प्रदेश का निवासी है और सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता है। बता दें कि मुलायम ने 19 साल की इकरा जीवानी अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत में घुसाया। पुलिस ने लड़की को एक सरकारी महिला गृह में भेज दिया है।
पाकिस्तानी युवती ने कुछ ही महीने पहले एक गेमिंग एप पर लूडो खेलते हुए उत्तर प्रदेश के युवक से मुलाकात के बाद उससे शादी कर ली थी। पुलिस के मुताबिक पाकिस्तानी लड़की नेपाल की सीमा को पार करके भारत में घुसी थी। जांच में पता चला है कि गेमिंग एप पर यादव ने इकरा से दोस्ती कर ली थी और बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुलायम यादव ने युवती को नेपाल बुला लिया था।
वहीं पर दोनों ने शादी कर ली। यह जोड़ा बिहार के बीरगंज में जाने के लिए भारतीय सीमा के अंदर घुसा और फिर वहां से पटना पहुंचा। बाद में यादव और इकरा बेंगलुरु आए और यहीं जुनासंड्रा में एक किराये के घर में रहने लगे।
मुलायम सिंह यादव ने भी सितंबर, 2022 से सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करना शुरू कर दिया। मुलायम ने अपनी पाकिस्तानी बीवी इकरा का नाम बदलकर रवा यादव करने के बाद उसके लिए एक आधार कार्ड का इंतजाम कर लिया था। उसकी मदद से उसने अपनी पत्नी के लिए भारतीय पासपोर्ट के लिए भी आवेदन किया था। इकरा केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के निशाने पर तब आ गई जब वह पाकिस्तान में अपने परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी।
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने कर्नाटक की खुफिया एजेंसी को अलर्ट कर दिया। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों का कहना है कि आगे की जांच यह पता करने के लिए जारी है कि वह पाकिस्तान के किसी जासूसी गिरोह का हिस्सा तो नहीं है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी