आबकारी विभाग की अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई

खटीमा। आबकारी निरीक्षक नितिन शर्मा ने टीम के साथ शुक्रवार को कच्ची खमरिया तथा पक्की खमरिया के घने जंगलों में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। वहीं आबकारी टीम को देखते ही शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

आबकारी निरीक्षक नितिन शर्मा ने बताया कि आबकारी टीम द्वारा कच्ची खमरिया तथा पक्की खमरिया में छापे मार कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे लगभग 25 ड्रम तोड़े गए तथा 6 भट्टियों सहित लगभग 15000 लीटर लहन को मौके पर नष्ट किया गया। साथ ही 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि आगामी त्योहारों के चलते अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी कार्रवाई चलती रहेगी। इस दौरान टीम में उप निरीक्षक महेश पंत, उप निरीक्षक महेश राणा, हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार, विकास कुमार, कांस्टेबल दीपक जोशी, पंकज जोशी तथा राजेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान