अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं में गुस्सा देखने को मिला। मामले को लेकर आइलाज की सदस्य अधिवक्ता अमनदीप कौर ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए अन्यथा अधिवक्ता उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस की सदस्य अधिवक्ता अमनदीप कौर ने कहा कि अधिवक्ता नवनीश हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते हैं और अंकिता भंडारी हत्याकांड हो या फिर कोटद्वार दीपक हत्याकांड का मामला। वह हमेशा निस्वार्थ भाव से पैरवी करते है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी मिल रही है। उससे साफ है कि प्रदेश में कानून का खौफ खत्म हो चुका है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट बनाने का भी मुद्दा उठाया। साथ ही कहा कि यदि जल्द ही धमकी देने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ता को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी उठाई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    रुद्रपुर :-ऊधमसिंह नगर के बडे चार नशा माफियाओं पर आर्थिक प्रहार करने के उद्देश्य से एसटीएफ की ए.एनटीएफ ने माफियाओं की फ्रिज करोड़ों की संपत्ति का भौतिक सत्यापन करना शुरू…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान