ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा होने के बाद भी जिला मुख्यालय ऊधमसिंह नगर पुलिस के पास अपना खुद का घुड़सवार पुलिस दस्ता नही है और नैनीताल जनपद का घुडसवार दस्ता अस्थाई तौर पर पुलिस लाइन में संचालित है। रखर खाव करने वाले तैनात पुलिस कर्मियों को व्यवस्था सुधारने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल वर्ष 2007 में नैनीताल पुलिस द्वारा स्थान का अभाव बताकर रुद्रपुर स्थित पुलिस लाइन में अस्थाई तौर पर घुड़सवार पुलिस दस्ता के लिए स्थान चिह्नित किया और तभी से पुलिस लाइन में अस्थाई घुडसवार दस्ता बन गया। कई साल बीत जाने के बाद भी नैनीताल पुलिस द्वारा स्थाई व्यवस्था नहीं की और ऊधमसिंह नगर पुलिस को इसकी जिम्मेदारी उठानी पड़ रही है,जबकि वीवीआईपी स्वागत, महाकुंभ हो या फिर अति संवेदनशीलता की दृष्टि से जिला अहम है। बावजूद इसके जनपद का खुद का घुड़ सवार पुलिस दस्ता नही है और तैनात सभी पुलिस कर्मियों को पुलिस कार्यालय नैनीताल जाना पड़ता है। ऐसा कोई दिन नहीं होता कि एक या दो पुलिसकर्मी नैनीताल की तरफ रुख नहीं करते होगे,क्योकि कागजी कार्रवाई नैनीताल एसएसपी के हस्ताक्षर से होगा। हालांकि कई बार जिला पुलिस ने पत्रा चार कर स्थाई घुड़सवार दस्ता होने का मुद्दा उठाया,लेकिन मामला लटका हुआ है।

रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि यह सही है कि पुलिस लाइन स्थित घुड़सवार पुलिस का दस्ता। नैनीताल पुलिस का अस्थाई दस्ता है। खुद का स्थाई दस्ता बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय में पत्राचार किया है और आगे भी प्रयास जारी रहेगे। इसके लिए अधीनस्थों के साथ कागजी कार्रवाई की एक रिपोर्ट मांगी जाएंगी। जल्द ही खुद का घुडसवार दस्ता होगा।
——————–

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    रुद्रपुर :-ऊधमसिंह नगर के बडे चार नशा माफियाओं पर आर्थिक प्रहार करने के उद्देश्य से एसटीएफ की ए.एनटीएफ ने माफियाओं की फ्रिज करोड़ों की संपत्ति का भौतिक सत्यापन करना शुरू…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान