किच्छा। हल्द्धानी बनभूलपुरा में रेलवे विभाग द्वारा अतिक्रमण के नाम पर 4356 मकानों को तोड़कर लगभग पचास हजार से अधिक परिवारों को बेघर किये जाने के विरोध में उत्तराखंड मुस्लिम यूथ मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
उत्तराखंड मुस्लिम यूथ मोर्चा ने नगर अध्यक्ष दानिश इक़बाल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन देते हुए मानवीय आधार पर हर सम्भव मदद की अपील करते हुए मजबूर और बेबस लोगो के लिए इंसाफ की मांग की है। मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में दानिश इक़बाल ने कहा कि बनभूलपुरा के पिछले 80 से 90 बर्ष से परिवार वहां काबिज़ हैं जिनके कागज़ी दस्तावेज़ उनके पास हैं लेकिन उन सब दस्तावेज़ों को नज़रंदाज़ किया गया है। दानिश इकबाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट में 5 जनवरी को सुनवाई है उन्हें उम्मीद है कि वहां से हल्द्वानी बनभूलपुरा के परिवारों को इंसाफ और राहत मिलेगी। इस मौके पर सैयद शाहबाज मियां,खालिद इक़बाल अहमद, एन यू खान, जावेद मलिक जककू, इशकत आली, मुहम्मद शोएब, इमरान क़ादरी, सरवर हुसैन, रिज़वान अंसारी, मुहम्मद साबिर आदि थे।




