किच्छा। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आ रहे उत्तर प्रदेश के कुख्यात बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने दो तमंचे एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के कई थानों में दो दर्जन से अधिक विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में कोतवाली की दरऊ चौकी प्रभारी बसन्त प्रसाद व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सैजना मोड़ पर चैकिंग अभियान चलाते हुए मार्ग की घेराबंदी कर दी कुछ देर बाद 02 व्यक्ति एक मो0 सा0 पर सवार होकर ग्राम सैजना की ओर आते दिखाई दिए पुलिस टीम ने रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार मो0 सा0 मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे कि हड़बड़ी में उनकी मो0 सा0 गिर गयी। पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया।तलाशी में एक व्यक्ति के पास 01 तमंचा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर व दूसरे व्यक्ति के पास 01 तमंचा बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। इसी दौरान गुलवेज पुत्र याकूब खान निवासी ग्राम दरऊ किच्छा जो मो0 सा0 से दरऊ से छिनकी तरफ जा रहा था जिसने उपरोक्त दोनो पकडे गये व्यक्तियो को देखकर कहा कि ये वहीं व्यक्ति है जिन्होने दि0 14-15/03/2023 की रात्री में मेरे घर मे घूसकर मेरे व मेरे भाई के साथ मारपीट करते हुए भाग गये थे। पिटाई के कारण हम दोनो भाई गम्भीर रुप से घायल हो गये थे। जिस सम्बन्ध में थाना किच्छा पर FIR NO – 96/23 धारा 323/504/506/457/458 IPC पंजीकृत है। हिरासत में लिए गए बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम फिरासत उर्फ गुड़िया पुत्र शराफत अली निवासी ग्राम कुकड़ी खेड़ा थाना भोट जिला रामपुर उ0 प्र0 हाल निवासी नानकार नई बस्ती गुलाम मस्जिद थाना गंज जिला रामपुर उत्तर प्रदेश एवं दूसरे ने करामत शाह पुत्र अजमत शाह निवासी ग्राम इंड्रा थाना भोट रामपुर उ0 प्र0
हाल निवासी नानकार नई बस्ती गुलाब मस्जिद थाना गंज जिला रामपुर उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस द्वारा पूछताछ की तो बताया कि दि० 14/03/2023 को हम दोनो व हमारे दो साथी रिजवान व शब्बू के साथ ग्राम दरऊ मे 02 मोटर साईकिलो से रामपुर से चोरी करने के लिये आये थे, हमने दरऊ में एकान्त मकान देखा व मकान के बाहर जनरेटर व गाड़ियाँ खड़ी देखी तो हम लोग अपना मो0 सा0 के पास खड़ी कर कमरे के अन्दर घुसे तो अन्दर के अन्दर देखा तो मच्छरदानी के अन्दर दो लोग सो रहे थे जिनकी जेबे टटोलने लगे तो वो लोग जाग गये उन लोगो द्वारा विरोध किया तो हमने उनके साथ मारपीट कर दी थी। पकडे गये व्यक्तियों में से फिरासत उर्फ गुडिया ने बताया की दोनो व्यक्तियों में से एक को मैनें कोलिये में भर लिया तथा करामत ने उसके सर पर वार किया व हल्ला होने पर हम चारो झाडियो में छुप गये तथा मौका देखकर वहाँ से भाग गये।




