बाजपुर। ग्राम महेशपुरा निवासी महिला ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को ग्राम महेशपुरा निवासी प्रीति दुबे अपने पति के साथ कोतवाली पहंुची। यहां उन्होंने एसएसआई विक्रम धामी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि बीते वर्ष उसके घर में अल्मोड़ा के पांडे कोटा गांव निवासी एक व्यक्ति किराए पर रहने के लिए आया था। इस व्यक्ति द्वारा उसे 6 लाख रुपए में उद्यान विभाग में नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर झांसे में लिया था। आरोप लगाया कि इसकी बातों में आकर पति ने आरोपी व्यक्ति को 3 लाख 79 हजार 400 रुपए दे दिए। आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपी व्यक्ति अचानक घर से चला गया। आरोप लगाया कि व्यक्ति ने अब अपने नंबर भी बंद कर लिये तथा उसने इनके साथ ठगी कर दी। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि महिला द्वारा एक तहरीर पुलिस को दी गई है जिसमें जांच की जा रही है जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।




