एक्साइज इंस्पेक्टर बनी नगर के मेधावी छात्रा मीनाक्षी कौशिक

एक्साइज इंस्पेक्टर बनी नगर के मेधावी छात्रा मीनाक्षी कौशिक
मीनाक्षी कौशिक ने चौथे प्रयास में ही हासिल की कामयाबी
शक्तिफार्म। नगर पंचायत शक्तिगढ़ निवासी मेधावी छात्रा मीनाक्षी कौशिक ने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन दिल्ली द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मेधावी मीनाक्षी को एक्साइज इंस्पेक्टर का पद मिला है।
मीनाक्षी डीएसबी केंपस नैनीताल से ग्रेजुएट है।
   नगर पंचायत शक्तिगढ़ निवासी मीनाक्षी कौशिक, ईश्वर दत्त कौशिक की पुत्री है। मीनाक्षी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नगर के ग्रीन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने डीएसबी केंपस नैनीताल से बीएससी में स्नातक किया। उन्होंने एमबीपीजी हल्द्वानी से मास्टर डिग्री प्राप्त की। मीनाक्षी ने बताया कि वह अपनी तैयारी के लिए वर्ष 2019 में दिल्ली गई थी। लेकिन 3 माह बाद ही कोविड के वजह से घर लौटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने घर रहकर ही अपनी तैयारी की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से लेकर वर्ष 2022 तक  अपने निजी खर्चों को वहन करने के लिए, उन्होंने विभिन्न निजी स्कूलों में पढ़ाने के साथ-साथ बच्चों को होम ट्यूशन भी दी। इसी के साथ वे लगातार तैयारी में भी जुटी रही।  मीनाक्षी, वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। एसएससी सीजीएल के लिए यह उनका चौथा प्रयास था जिसमें उन्हें सफलता मिली और एक्सरसाइज इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश