एक रात में तीन घरों से लाखों के जेवर और नगदी चोरी

Spread the love

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का ग्राफ जिस तेजी से बढ़ रहा है। चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त को चुनौती देते हुए ग्राम फुलसुंगा फुलसुंगी में गृह स्वामियों की गैर मौजूदगी में तीन घरों के ताले तोड़कर वहां से लाखों रूपये कीमत के जेवर तथा हजारों की नगदी चोरी कर ली। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दे दी गई है। थानाध्यक्ष भारत सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी।

 जानकारी के अनुसार गंगापुर मार्ग स्थित ग्राम फुलसुंगा की वसुंधरा ग्रीन कालोनी निवासी विरेन्द्र चन्द्र आर्य निजी संस्थान में काम करते हैं। गत 21 मार्च को उनकी पत्नी सुमित्रा अपनी पुत्री सुदीक्षा के साथ घूमने नैनीताल गई थी। जिसके बाद वीरेन्द्र भी 24 मार्च को घर में ताला लगाकर नैनीताल चले गये। गत प्रातः जब वह वापस लौटे तो उन्होंने घर के गेट का ताला टूटा देखा। जब वह घर के भीतर गये तो सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। सुमित्रा ने बताया कि अज्ञात चोर अलमारी में रखे सोने की एक नथ, एक टीका, एक अंगूठी, एक मंगल सूत्र, दो लोंग, चांदी की दो पायल, बिछुए, एक सिक्का, एक मेडल, झुमके आदि सामान चोरी कर ले गये। उसने बताया कि चारों ने छत का दरवाजा भी खोला। वहीं उनके पड़ोस में ही रहने वाले विकास पुत्र जितेन्द्र कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार गये हुए थे। गत मध्य रात्रि जब वह वापस आये तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। जब वह भीतर गये तो सारे कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर अंतिम कमरे में फ्रिज के पास अलमारी में रखी सोने की कान की दो वाली, एक अंगूठी, एक चेन व 40 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गये। चोरी की इन दो घटनाओं की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष भारत सिंह, एसआई भरत भंडारी, हेकां. दिनेश तिवारी व अर्जुन पाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जिसमें मध्य रात्रि दो अज्ञात व्यक्ति पैदल कालोनी में प्रवेश करते देखे गये। वहीं चोरी की एक अन्य घटना में ग्राम फुरसुंगी निवासी अवनीश पुत्र रमन पाल का कहना है कि 24 मार्च को वह प्रातः घर में ताला लगाकर अपने मूल निवास ग्राम सिबुआपुर पोस्ट करेली पीलीभीत गया था। 27 मार्च की दोपहर जब वह घर वापस लौटा तो देखा घर के सारे ताले टूटे हुए थे। भीतर पहुंचने पर देखा कि सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी। अवनीश का कहना है कि अज्ञात चोर घर से सोने का एक हार, दो जोड़ी कान की बाली, एक चेन, एक ओम, एक मंगलसूत्र तथा 9 हजार नगद चोरी कर ले गये हैं। इधर थानाध्यक्ष भारत सिंह ने सभी लोगों से अपील की है कि वह कहीं बाहर जाने से पूर्व पड़ोसियों या पुलिस का सूचित अवश्य करें साथ ही जाते समय मुख्य गेट का ताला बाहर से न लगाकर हो सके तो भीतर से लगायें। पुलिस ने चोरी की तीनों घटनाओं की छानबीन शुरू कर दी है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी