किच्छा। पुलिस ने एक लाख रुपए मूल्य की अवैध अफ़ीम एवं अफ़ीम डोडा के साथ उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है।
थाना पुल भट्टा प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सिरौली कला के वार्ड न018 में स्थित एक घर में पुलिस टीम ने उनके नेतृत्व में छापामार कार्रवाई करते हुए एक युवक सागर कश्यप पुत्र सतपाल कश्यप निवासी महेंदी बजर थाना मुसाझाग जिला बदायूँ उ0प्र0 के कब्जे से 113 ग्राम अवैध अफीम एवं 1.5 किलोग्राम अवैध अफ़ीम डोडा के अलावा 4200 रूपए की नगदी तथा एक इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में पकडे गये व्यक्ति सागर कश्यप ने बताया कि वह अफ़ीम खाने का आदी है। वह अपने मूल निवास मुसाझाग से अपने रिश्तेदारो से डोडा और अफीम खरीदकर लाता है तथा उसका पिता सतपाल कश्यप पुत्र अजुद्धी प्रसाद सिरौली क्षेत्र में ट्रक ड्राइवरो को अफ़ीम एवं डोडा बेचते है और पूर्व में वह व उसका पिता एनडीपीएस के मुकदमो में जेल जा चुके है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है। आरोपित के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में थाना पुल भट्टा प्रभारी कमलेश भट्ट , एस आई पवन जोशी, हेड कांस्टेबल धरमवीर सिंह, फिरोज खान, का0 ललित चौधरी, का0 महेन्द्र सिंह आदि थे।




