खटीमा । भारत नेपाल सीमा स्थित मेलाघाट सशस्त्र सीमा बल-डी कंपनी से नारायण नगर सशस्त्र सीमा बल-सी कंपनी तक 6.5 किलोमीटर की एसएसबी डी-कंपनी के जवानों तथा सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस पर साइकिल रैली निकालकर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
बृहस्पतिवार को 57 वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल के कमान अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में उप कमांडेंट सुरेश कुमार तोमर, जवानों तथा सीमावर्ती ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मास मोबिलाइजेशन फॉर मिशन लाइफ थीम के उद्देश्यों को पूरा करने के दृष्टिगत सीमा चौकी मेला घाट से सीमा चौकी नारायण नगर तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें 23 एसएसबी के जवानों, 15 स्थानीय ग्रामीणों तथा 5 बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। आपको बता दें कि प्रत्येक वर्ष 5 जून को अपने चारों तरफ के वातावरण को साफ रखने, भविष्य को सुरक्षित रखने, पर्यावरण के प्रतिकुल प्रभावों से लोगों को जागरूक करने, पेड़ पौधों को लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने, वातावरण की स्थितियों पर ध्यान केंद्रित करने, ग्रह पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। वहीं रैली के समापन के बाद एसएसबी के कमान अधिकारी द्वारा रैली के सभी प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एसएसबी-डी कंपनी के मेलाघाट के निरीक्षक रणधीर कुमार, एसएसआई धर्मेंद्र दास, हेड कांस्टेबल लालन प्रसाद, विष्णु सागर, शायर वर्मा, विजय कुमार, विराट, गौरव कुमार तथा स्थानीय ग्रामीण करन कुमार, सुरेश कुमार, संदीप कुमार, अखिलेश कुमार, शिशुपाल प्रजापति, अक्षय आदि उपस्थित रहे।




